बौंसी: ब्लॉक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑटो, साइकिल सवार हुआ जख्मी
Bausi, Banka | May 13, 2025 बाैंसी-भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित ब्लॉक मोड़ समीप मंगलवार करीब 12 बजे एक ऑटो के सामने बाइक आ जाने से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। ऑटो से एक व्यक्ति पलंग लोडकर बगडुम्बा जा रहा था। ऑटो चालक राम कुमार ने बताया कि वह पलंग लेकर बगडुम्बा गांव जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक चालक अचानक सामने आ गया, जिसकी वजह से ऑटो अनियंत्रित हो गयी, और पेड़ में टक्कर लग गया।