बौंसी: श्यामबाजार में पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल किया
Bausi, Banka | May 12, 2025 बौंसी थाना क्षेत्र के श्यामबाजार में पति ने अपनी पत्नी को मारकर जख्मी कर दिया। सोमवार करीब 8 बजे महिला ने बौंसी थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत दर्ज करायी। जख्मी महिला की पहचान पूनम देवी के रूप में हुई है। जख्मी महिला ने बताया कि उसका पति लालू साह बराबर शराब के नशे में उनसे मारपीट करता है। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।