बौंसी: बाराकोला गांव के पास करंट लगने से बौसी के दो लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम
Bausi, Banka | May 12, 2025 जयपुर के बाराकोला गांव समीप शादी समारोह में शामिल हुए दो लोगों की मौत होने के बाद मृतक के घर बौसी थाना क्षेत्र के कुमरभाग टोला और तेलियाकुरा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सोमवार करीब 10:00 घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कुमरभाग टोला निवासी संतोष सिंह एवं तेलियाकुरा निवासी विजय पहाड़िया बारात से बस पर चढ़कर वापस घर आ रहे थे।