खींवसर: विधायक रेवंतराम डांगा ने किया खींवसर विधानसभा क्षेत्र का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत व जनसुनवाई भी की
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रेवंतराम डांगा आज शनिवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं कई जगहों पर विधायक ने जनसुनवाई कर आमजन की जनसमस्याओं का समाधान किया। वहीं बू नरावता गांव में विधायक का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।