पूरनपुर: रुरिया गुरुद्वारा के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र में रुरिया गुरुद्वारे के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया,