महावर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शिव परिवार प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।शुक्रवार को करीब 11:00 बजे विधि- विधान पूर्वक वेदी पूजन कराया गया।यज्ञ वेदी की पूजा की गई।श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।अनुष्ठान के दौरान पुरोहितों द्वारा बताया गया कि वेदी पूजन यज्ञ का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग होता है।