समाहरणालय, मधेपुरा
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक -30-07-2026
**********************
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत डेटा आधारित प्रशासन को सुदृढ़ बनाने और विकास संबंधी परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से दी ट्रेनिंग
**********************
*प्रशिक्षण से डेटा आधारित सुशासन को मिलेगा बल*
**********************
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत डेटा आधारित प्रशासन को सुदृढ़ बनाने और विकास संबंधी परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला प्रशासन, मधेपुरा एवं नीति आयोग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में नीति तारा पर क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार मधेपुरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को साक्ष्य आधारित योजना, निगरानी एवं समीक्षा प्रणाली से जोड़ते हुए सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, मधेपुरा श्री अनिल बसाक, जिला योजना पदाधिकारी, मधेपुरा श्री कुमार उमाशंकर, डीआईओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा, सिविल सर्जन, मधेपुरा, डीपीओ , मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौसा एवं चौसा प्रखंड के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन नीति तारा के नोडल पदाधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने अधिकारियों को नीति तारा पोर्टल के संचालन, डेटा विश्लेषण, समीक्षा प्रक्रिया तथा शासन से जुड़े कार्यप्रवाह की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षक ने बताया कि सही एवं अद्यतन डेटा के उपयोग से बेहतर निर्णय लिए जा सकते हैं, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा और विकास कार्यों में अपेक्षित सुधार आएगा। इस दौरान बताया गया कि एनआईटीआई टीएआरए आकांक्षी जिलों एवं
आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेने में सहायता करेगी।
यह प्रणाली अधिकारियों को वास्तविक समय के आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेने में सहायता करेगी। कार्यक्रम में अधिकारियों को यह भी बताया गया कि डेटा के प्रभावी उपयोग के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना तथा अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
32 views | Madhepura, Bihar | Aug 3, 2026