जांजगीर: ग्राम कोसमंदा में 4 जुआरी गिरफ्तार, ₹3,120 की नगदी बरामद
ग्राम कोसमंदा में दीपावली के दौरान जांजगीर-चांपा पुलिस ने ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3,120 रुपए और ताश पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है।