ओडिशा पुलिस पर गोली चलाकर भागा हिस्ट्रीशीटर, छत्तीसगढ़ में पकड़ाया
जगदलपुर के नया बस स्टैंड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सादे कपड़ों में पहुंची ओडिशा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर टूना महाराज को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर चोरी, लूट, डकैती और गोलीबारी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि बोरिगुमा पुलिस टीम पर आरोपी ने 5 राउंड फायरिंग भी की थी, जिसके बाद से ओडिशा पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर ओडिशा ले जाया गया है। पुलिस अब उससे मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर भी पूछताछ कर रही है।
#Jagdalpur #OdishaPolice #TunaMaharaj
#BastarNews #ChhattisgarhNews