कोंडागांव: ग्राम मसोरा में पति ने पत्नी से अनबन के चलते घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी 2 दिन पहले गई थी मायके
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसोरा के बुडरापारा में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा बुधवार की सुबह सिटी कोतवाली में दी गई। वहीं सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव का आज बुधवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम कराया है। पति के अनबन के चलते दो पहले ही पत्नी मायके गई हुई थी।