कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने जिले के प्राकृतिक आपदा पीड़ित वारिसों को ₹16 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी की
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा बुधवार दोपहर 1 बजे राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 04 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।