झींकपानी: झींकपानी, हाटगम्हरिया के पावपी में 52 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, अज्ञात पर मामला दर्ज
हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कोचड़ा पंचायत अंतर्गत पावपी गाँव के खगेन तांती(52)शुक्रवार को कोचड़ा हाट गया था हाट से लौट कर वह घर पर ही था, परन्तु शनिवार सुबह घर के बगल मे उनका शव मिला मृतक के सिर के पीछे धारदार हथियार से वार करने का जख्म था, घटना की सुचनापर पुलिस घटनास्थल पहुंच शव कब्जे मे ले आगे की कार्यवाही मे जुटी, परिजनों को हत्या मे किसी पर संदेह नहीं है