गुना नगर: त्रिनेत्र अकादमी पर धमकी और मारपीट का आरोप, छात्रों की शिकायत पर एसपी ने दिए जांच के आदेश, डायरेक्टर बोले- राजीनामा हुआ
गुना में त्रिनेत्र अकादमी पर फीस वापसी को लेकर 2 छात्र शिवांश भार्गव और विनोद कुशवाहा ने 22 अप्रैल को गुना एसपी से लिखित शिकायत कर धमकी और मारपीट करने के आरोप लगाए है। छात्र बोले, ₹16000 जमा कराकर 15 दिन में पढ़ाई समझ न आने पर फीस वापसी का आश्वासन दिया था। एसपी ने जांच, कार्यवाही आदेश दिए है कोचिंग डायरेक्टर अर्पित रघुवंशी बोले, फीस वापस की राजीनामा हो गया।