टीकमगढ़: सूरी कलां: मामूली विवाद में बच्चों की लड़ाई से आहत मां ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
मामूली विवाद बना बड़ा संकट: बच्चों की लड़ाई से आहत मां ने खाया जहर सूरी कला निवासी मिथलेश यादव के परिवार में बच्चों के बीच हुए आपसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद से आहत होकर एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया,