पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में बढ़ी उपज की आवक, 1600 कट्टे हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को उपज की आवक में बढ़ोत्तरी हुई।शुक्रवार को मंडी में 1600 कट्टे उपज की आवक हुई। शुक्रवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार को मंडी में प्याज की 900 कट्टे आवक हुई। जो पांच साै रुपये से लेकर एक हजार चार साै चालीस रुपए क्विंटल तक बिकी। वहीं लहसुन की 700 कट्टे आवक हुई।