पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में बढ़ी उपज की आवक, प्याज के 1500 कट्टे और लहसुन के 100 कट्टे की हुई आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में मंगलवार को उपज की आवक में बढ़ोत्तरी हुई। मंगलवार को मंडी में एक हजार 500 कट्टे प्याज की आवक हुई। जबकि लहसुन 100 कट्टे आवक हुई।मंगलवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार प्याज एक हजार पांच साै कट्टे आवक हुई और पांच साै रुपये से लेकर एक हजार 270 रुपये क्विंटल तक बिका।