पोलायकलां: पोलायकलां में नाबालिग बालिका के साथ की गई छेड़छाड़ और मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
पोलायकलां में नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पोलायकलां चौकी पुलिस से बुधवार शाम को प्राप्त जानकारी के अनुसार पोलायकलां निवासी नाबालिग बालिका की शिकायत पर महेश सोलंकी निवासी ग्राम लाबरी लड़ावद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।