पोलायकलां: ग्राम ढाबलाघोसी में पुलिस आरक्षक और डायल 100 एफआरबी चालक से की मारपीट, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस
ग्राम ढाबलाघोसी में चार लोगों ने पुलिस आरक्षक और डायल 100 एफआरबी के चालक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यहां तक की पुलिस आरक्षक की वर्दी भी फाड़ दी। मामले में पुलिस आरक्षक पवन परमार ने अवंतिपुर थाना पुलिस को शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मामले में संतोष सूर्यवंशी, कैलाश सुर्यवंशी व संतोष और कैलाश की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।