पोलायकलां: ग्राम झंडाखेड़ा से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
पुलिस द्वारा ग्राम झंडाखेड़ा से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सुंदरसी थाना पुलिस से सोमवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम झंडाखेड़ा से अवैध शराब के साथ भैरुसिंह को पकड़ा और अवैध शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।