रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत एसडीएम नर्मदापुरम ने माखननगर पहुंच कर छात्राओं संग मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अभिनव पहल में शासकीय विद्यालय में बालिकाओ से रक्षा सूत्र बँधवाने उनके साथ संवाद कर उनकी भविष्य की कामना करने एवं उनको प्रोत्साहित करने की कड़ी में तहसील माखननगर में शासकीय शाला शुक्करवाड़ा फ़ार्म एवं मॉडल हायर सेकेंडरी विद्यालय में रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एसडीएम नर्मदापुरम श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बाबई की शासकीय माध्यमिक शाला शुक्करवाड़ा एवं मॉडल हायर सेकेंडरी शाला बाबई का भ्रमण किया। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार माखन नगर श्रीमती सुनीता साहनी भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा तैयार किए गए रक्षा सूत्र एवं राखियां एसडीएम श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह को बांधी गईं। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों को कलेक्टर श्री मिश्रा की ओर से उपहार भी प्रदान किए। उपहार पाकर विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक उच्चतर शाला शुक्करवाड़ा फार्म सहित बाबई की अन्य शासकीय शालाओं के विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्षा सूत्र बांधे और एसडीएम श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh