गोड्डा: पोडै़याहाट के कठौन नाजिर टोला में युवक की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती
Godda, Godda | Jan 25, 2026 पोडै़याहाट के कठौन नाजिर टोला में रविवार की दोपहर जमीन विवाद के एक मामले में मारपीट की घटना हुई है। पिटाई में अरशद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । अरशद का नाक आदि टुट गया है तथा इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल अरशद अंसारी ने सदर अस्पताल में बताया कि वह सरकंडा से वापस घर जा रहा था तभी उन लोगों के द्वारा मारपीट की गई।