गोड्डा: लालपुर के पास एनएच पर अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Jan 25, 2026 बीती रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालपुर के समीप एनएच 133ए हाइवे में अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक का नाम एहसान आलम(47) था जो फसिया डंगाल का रहने वाला था। वो अपने ससुराल नारायणी(महागामा) से आ रहा था। रविवार की सुबह पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।