खस्ताहाल सड़क के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
हाईवे जाम करने पर पुलिस ने छात्रों को हटाया, बदसलूकी के आरोप
महोबा में स्कूल जाने वाली खस्ताहाल सड़क के विरोध में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को हाईवे से हटाया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की और कुछ बच्चों को लात मारकर सड़क से हटाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
@mahobapolice @uppolice @upgovt @uppfactcheck