गुना: नेशनल हाईवे 46 के बिलाबाबड़ी गांव पर पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
Guna, Guna | Jun 29, 2026 गुना में नेशनल हाईवे 46 के बिला बाबड़ी गांव पर पेट्रोल पंप के सामने 29 जून दोपहर को एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा था, टक्कर लगते ही बाइक दूर जा गिरा घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे दो बाइक सवारों ने मदद की घायल को गुना में अस्पताल पहुंचाया, उपचार जारी है।