मौजमाबाद: जयपुर में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने 100 किलो घटिया पनीर नष्ट किया, 32 हजार एनर्जी ड्रिंक की बोतलें की सीज
जयपुर में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलोग्राम संदिग्ध पनीर नष्ट करवाया। वहीं विभाग की केंद्रीय टीम ने निर्माण नगर स्थित एक एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर छापा मारकर 32,292 बोतलें सीज कर दीं।सीएमएचओ (द्वितीय) डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि डीएसटी टीम और रामनगरिया थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई।