कोरांव: कोरांव बाजार में तिरंगा स्ट्रीट लाइटें लगीं, होलिका दहन की संध्या पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने किया शुभारंभ
कोरांव नगर पंचायत में होलिका दहन की संध्या पर तिरंगा स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने नगरवासियों को अंधेरे से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह सौगात दी। इन लाइटों का उद्घाटन सोमवार रात 8 बजे किया गया। ये तिरंगा स्ट्रीट लाइटें नगर पंचायत में सब्जी मंडी चौराहा से गांधी चौराहा तक, हनुमान मंदिर से ब्लॉक परिसर तक लगी हैं।