सागर नगर: मंगलगिरी क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में लगी आग, एसी व कूलर जलकर हुए ख़ाक
शहर के मोतीनगर थाना अंतर्गत मंगलगिरी क्षेत्र में विक्रांत जैन की इलेक्ट्रॉनिक दुकान की गोदाम में शनिवार शाम 4 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगी देख लोगों ने सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी,फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, वही आगजनी से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक आइटम जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही।