पत्थलगांव: शव लेने से परिजनों ने किया इनकार, 50 लाख मुआवजे की मांग पर सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा
ग्राम पाकरगांव में गुडलक पेट्रोल पंप के सामने पोल शिफ्टिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से हुई दो श्रमिकों की मौत के बाद बुधवार सुबह मामला गरमा गया। मृतकों के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और पत्थलगांव सिविल अस्पताल परिसर में मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन एवं ग्रामीण 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल में डटे हुए हैं। उनक