हसनपुर: सैदनगली थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले तीन युवकों को किया गिरफ्तार
सैदनगली थाने के उप निरीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने गुरुवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मारपीट कर शांति बंद कर रहे सुभाष पुत्र धर्मपाल, ओमपाल पुत्र कृपाल, शाहरुख पुत्र रशीद को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया और तीनों का संबंधीत धारा में चालान कर दिया है।