बटियागढ़: बटियागढ़ में ज्वेलर्स और किराना दुकान में लाखों की चोरी, शटर तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े अज्ञात चोर
बटियागढ़ नगर में श्री श्रंगार ज्वेलर्स और नेहा किराना में चोरी की वारदात सामने आई,घटना बीती रात करीब 3 से 3.30 बजे की बताई गई है,अज्ञात चोरों ने दुकानों के शटर तोड़कर लाखो की चोरी को अंजाम दिया.. श्रंगार ज्वेलर्स संचालक जितेंद जेन ने बताया कि 4 से 6 की संख्या में चोरों ने शटर तोड़कर जेवर पार किये,इसी प्रकार किराना दुकान का शटर तोड़कर नकदी ले उड़े