बहादुरपुर: चमराई गांव में 70 वर्षीय वृद्ध के साथ दबंग ने की मारपीट, बहादुरपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज
चमराई गांव में दबंग द्वारा एक 70 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार चमराई निवासी तुलाराम अहिरवार उम्र 70 वर्ष ने बुधवार को शाम लगभग चार बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके साथ गांव के ही रविंद्र अहिरवार ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।