चित्तौड़गढ़: राजपूत समाज का सबसे अधिक सम्मान BJP में, छोटी बड़ी कोई बात होगी तो सुलझा लेंगे- कन्हैया लाल चौधरी, मंत्री PHE
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने दावा किया कि प्रदेश में चार-पांच सीटों पर टक्कर की बात बेमानी है। पार्टी सभी सीट रिकॉर्ड मार्जिन से जीतने में कामयाब होगी। राजपूत समाज का पार्टी में सबसे अधिक मान सम्मान है और समाज में कोई नाराजगी नहीं है। यदि कोई छोटी-मोटी बात होगी तो सुलझा ली जाएगी।