एनएच 131A मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा मां तारा टीवीएस शो रूम के समीप मंगलवार को देर संध्या करीब 7:30 बजे बाइक सवार युवक की रैलिंग से टक्कर हो गयी,जिस दौरान घटनास्थल पर हीं युवक की मौत हो गयी।मृतक युवक की पहचान करण उरांव पिता मनेस उरांव ग्राम रौतारा कोठी टोला वार्ड संख्या 3 निवासी के रूप में हुई है।