चरपोखरी: नीले सैलाब से गूंज उठा चरपोखरी, 'जय भीम' के नारों ने बदला माहौल
चरपोखरी प्रखंड में रविवार की दोपहर उस वक्त माहौल पूरी तरह जोश और उत्साह से भर गया, जब सियाडीह पंचायत के मुखिया लाल मुक्ति पासवान के नेतृत्व में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर भव्य बाइक जुलूस निकाला गया। दोपहर 1 बजे चरपोखरी से शुरू हुई यह बाइक रैली देखते ही देखते एक विशाल कारवां में तब्दील हो गई। गाजे-बाजे, नीले झंडों और “जय भीम” के गूंजता रहा।