सैदपुर: जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भाजपा एमएलसी ने लगाया जनता दरबार, मौके पर समस्याओं का निस्तारण कराया
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह 'चंचल' ने सैदपुर नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनता दरबार आयोजित कर क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी शिकायतें और समस्याएं उनके समक्ष रखीं। एमएलसी ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।