जलालाबाद: जलालाबाद में प्रशासन और पुलिस ने कोचिंग सेंटरों का किया आवश्यक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जलालाबाद। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन ने कस्बे के कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की