गुना नगर: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में फर्जी आई कार्ड के साथ युवक पकड़ा गया, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गुना जिला अस्पताल में फर्जी आई कार्ड के साथ एक युवक को पकड़ा है। 19 अप्रैल को वायरल वीडियो में अटेंडरों ने पकड़े युवक ने अपना नाम अमन बताया, उसके गले में मोनू नाम का आई कार्ड पहना था। लेकिन आई कार्ड पर लगा फोटो युवक के चेहरे से मैच नहीं हो रहा था। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में अटेंडरो 18 और 19 अप्रैल की रात में युवक को पकड़ा है।