लोहंडीगुडा: ग्राम पंचायत कोटिया गुड़ा में स्व. डिकेश ठाकुर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, विधायक विनायक गोयल भी हुए शामिल
ग्राम पंचायत कोटिया गुड़ा में आयोजित स्वर्गीय डिकेश ठाकुर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक श्री विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खेल प्रेमी और युवा उपस्थित रहे।