सिंघिया: रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र बंधार गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण
रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के बंधार पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल विद्यार्थी परिषद के द्वारा जगह-जगह पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति के प्रति सकारात्मक सोच को लेकर सभी को जायदा से ज्यादा पौधा लगाने एवं वातावरण प्रदूषण रोकने के लिए पॉलोथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया।