सिंघिया: माहे घाट पर युवक का मिला शव हत्या कर शव फेंकने का आरोप
माहे घाट पर एक युवक का शव मिली। मृतक की पहचान विभूतिपुर के मोहनपुर महठी गांव निवासी रामदेव साहू के 40 वर्षीय पुत्र रामू साहू के रूप में की गई है। काफी दिनों से पत्नी से अनबन चल रहा था।वह पत्नी को मना कर घर ले जाने के लिए ससुराल आया था।परिजनों का आरोप है की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया गया।युवक के शव मिलने के बाद ससुराल के लोग घर से फरार हो गए।