सिंघिया: सिंघिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में चार गिरफ्तार
सिंघिया थाना क्षेत्र के बेलाही, कुंडल तथा राजघाट गांव में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बेलाही गांव निवासी रंजीत सदा, कुंडल गांव निवासी शक्ति सिंह तथा नागमणि सिंह और राजघाट गांव निवासी प्रमोद मुखिया को गिरफ्तार किया है।