फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में बहुमंजिला 'थाना उत्तर' भवन का निर्माण शीघ्र होगा प्रारंभ, सदर विधायक मनीष असीजा ने किया स्थलीय निरीक्षण
विधायक सदर मनीष असीजा के अथक प्रयासों और शासन में प्रभावशाली पैरोकारी के फलस्वरूप फिरोजाबाद नगर को शीघ्र ही एक अत्याधुनिक, बहुमंजिला ‘थाना उत्तर’ भवन की सौगात मिलने जा रही है। यह नया थाना भवन नगर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। निर्माण स्थल पर ध्वस्तीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।