मुगलसराय: मुगलसराय में प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस ने मांगी मुलाकात, 8 मुद्दों पर रखी मांग
मंगलवार दोपहर 02 बजे मुगलसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पहले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की अनुमति मांगी है। इस संबंध में नेताओं ने चंदौली व वाराणसी के डीएम को पत्र सौंपकर जनहित के आठ मुद्दों पर चर्चा के लिए समय देने का अनुरोध किया है। मांग पूरी ना होने पर वाराणसी कूच करने की चेतावनी भी दिया गया।