जलालाबाद: नगर जलालाबाद में ई वेइंग मशीन सही से कार्य न करने से उपभोक्ता व कोटेदार परेशान
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में कोटेदार सहित कार्डधारक परेशान हो रहे हैं ।होली के त्यौहार पर घर का काम काज छोड़कर राशन लेने आई घण्टो इंतजार के बाद भी नहीं मिला राशन।उत्तर प्रदेश सरकार ने कोटेदारों द्वारा घटतौली रोकने के लिए गए ई वेइंग मशीन दी गई है जो ऑनलाइन संचालित है। परंतु यह मशीन काम नहीं कर रही हैं । जिससे उपभोक्ताओं में रोष है।