जलालाबाद: गांव मगटोरा मजरेटा में दबंगों ने ग्राम सभा की जमीन व चक मार्ग पर किया कब्जा ,ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव मगटोरा मजरेटा निवासी कैलाश, प्रेमपाल आदि ने एसडीएम को शिकायत कर बताया कि गांव में सरकारी ग्राम सभा की जमीन बा चक मार्ग पर धनपाल, सर्वेश, दुर्वेश ,किशन आदमी अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और उस पर दीवार व मकान बना ली है। जिससे ग्रामीणों काआम रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है ।