जलालाबाद: याकूबपुर में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ,हजारों रुपयों की नगदी एवं घरेलू गृहस्ती का सामान जलकर हो गया राख
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर में आलोक शर्मा के घर की छत पर टीन शेड के नीचे में आज सुबह होली के त्यौहार की तैयारी को लेकर पापड़ चिप्स बनाने के लिए आलू उबालने के लिए चूल्हे पर रख दिए ।वहीं चूल्हे की चिंगारी चटक कर पास में रखे ईंधन में गिर गई और ईंधन जलकर आग की लपटों के रूप में परिवर्तित हो गया। आग से भारी नुकसान हो गया।