मोहड़ा: तपोवन मलमास मेला का किया गया उद्घाटन
Muhra, Gaya | May 17, 2026 तपोवन में लगने वाले 30 दिवसीय ऐतिहासिक मलमास मेला का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद, डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह, मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव, सीओ राकेश रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष आनंदी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।