चकरनगर: तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन कराया गया, 17 जुलाई को होगा मतदान
तहसील बार एसोसिएशन चकरनगर में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए पर्चा भरा। शनिवार दोपहर 3 बजे इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, कमेटी के सदस्य कुंवर सिंह तोमर ने बताया कि विभिन्न पदों में मिले नामांकन पत्रों को जमा किया।