धनौरा: गजरौला में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला पर धारदार हथियार से किया गया हमला
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव बसैली में बुधवार दोपहर बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले इरफान और उसकी पत्नी फरजाना ने अनीस की पत्नी समा परवीन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमरोहा रेफर कर दिया।