धरहरा: बच्चे की पिटाई से भड़का विवाद, दो सगे भाइयों में मारपीट, लाठी-डंडे चले, एक गंभीर रूप से जख्मी
धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर इटवा गांव में बुधवार की देर रात्रि लगभग 9बजे एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बच्चे को पीटने से शुरू हुआ मामला दो सहोदर भाइयों के बीच जमकर मारपीट में बदल गया,जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना गुरुवार के तड़के लगभग 8 बजे प्राप्त हुई है।